Our Centers

Blog Details

Infertility due to Congenital absence of Fallopian tube

             जन्मजात गर्भाशयनलिका न होने के कारण बच्चा होने में तकलीफ तथा उन्नत आय.व्ही.एफ.तकनीक का उपयोग करके संभव हुई गर्भावस्था !!


               माँ बनना हर एक महिला के जीवन का सबसे सुखद एहसास होता हैं| कुदरत ने माँ बनने का यह खूबसूरत तोहफा केवल औरत को ही प्रदान किया है| लेकिन क्या  मेरे जीवन में ये तोहफा कभी आयेगा? क्या मैं कभी माँ बन पाऊँगी ?
               मै पूजा | मेरे शादी को ८ साल हो चुके हैं | शादी के समय मेरी उम्र २८ साल थी |  तो अभी और ज्यादा वक्त बच्चे के इंतज़ार मे नहीं बिताना था ये हम दोनों ने तेह किया !
             शादी के बाद के ३-४ साल तक अपने आप बच्चा ठेहर जायेगा इस इंतज़ार में निकल गये | लेकिन फिर भी मुझे गर्भधारणा नहीं हो रही थीं| हर महीने मासिक भी समय से आ रहा था | तो क्या तकलीफ होगी कुछ समझ नहीं आ रहा था | दिन पे दिन बीत रहे थे| मेरी चिंता अब काफी बढ़ चुकी थी | घरवाले,दोस्त सब लोग अब बच्चे के बारे मे पूछने लगे थे| लेकिन मेरे पास किसीको देने के लिए कुछ भी जवाब नहीं था| मेरी परेशानी अब बहुत बढ़ने लगी थी| इसी परेशानी मे और ४-५ साल बीत गये थे | अब मेरी कही न कही बच्चा होने की उम्मीद भी कम हो चुकी थी | हमने एक डॉक्टर से ट्रीटमेंट ली | लेकिन कुछ फायदा नहीं हो रहा  था | इसलिए सब ट्रीटमेंट  बंद करवा दिया |
            एक दिन  इंटरनेट पे मैंने संतति फर्टिलिटी हॉस्पिटल के बारे मैं पढ़ा बहोत सारे लोगों से सकारत्मक बाते सुनके मैंने भी यहाँ जाके खुदकी जाँच और ट्रीटमेंट करना तैय किया | मैंने मेरे पति को इस बारे मैं बताया | वो भी आने को तयार हो गये | दूसरे ही दिन हम दोनों संतति फर्टिलिटी आय.व्ही.एफ.सेंटर मैं पहुँच गये | यहाँ आके हम दोनों डॉ. स्वाती  डोंगरे मैडम को मिले | पहिले ही मुलाखत मै हमें डॉक्टर काफी अपने जैसे लगे |  उन्होंने हमे बहोत संयोग करते हुए बच्चा कैसे रहता है उसके बारे मे  बताया | मेरे पहिले वाले सब रिपोर्ट्स उन्होंने देखे वो सब नार्मल थे | तो उन्होंने हमे LAPAROSCOPY नामक जाँच करने की सलह दे दी | मेरी LAPAROSCOPY मे यह दिखाया था की जन्मत: मेरी दोनों गर्भाशय की नलियाँ नहीं थी | ये बात सुनकर मैं बहोत परेशान हो गयी | लेकिन डॉक्टर स्वाती मैडमने मुझे समझाते हुये कहाँ की अगर गर्भाशय की नलियाँ नहीं होने के बावजूद भी उन्नत आय.व्ही.एफ. तकनीक का उपयोग करके बच्चा हो सकता है| उन्होंने मेरी गर्भाशय थैली काफी अच्छी है कहा | ये सब सुनके मैं बहोत खुश हो गयी | सब कुछ सही होने के बाद मैडम ने आय.व्ही.एफ. करके मेरी बच्चादानी मे बच्चा छोड़ा | सही ट्रीटमेंट के सहारे से नौ महीने तक सब कुछ ठीक चलके मैंने छोटेसे, परि को जन्म दिया | बच्ची के आने के बाद सब कुछ सुहाना सा लग रहा है |

             मैं डॉक्टर स्वाती  मैडम की बहोत शुक्रिया कहूँगी | उन्ही की वजह से आज मैं माँ बन पाई और उन्ही की वजह से मेरा घर खुशियोंसे भरा हैं | मैं डॉक्टर स्वाती  मैडम और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देती हूं |


                                                                               शब्दांकन : डॉ. क्लिटा परेरा.